गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सरकारी दवाओं के बजाय नेटवर्किंग कंपनी का दवा की बिक्री कर रहे कुछ स्वास्थ्य कर्मी

इटवा/सिद्धार्थ नगर। इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पचपेड़वा सेंटर से लगायात कुछ कर्मी व उनके परिजन इन दिनों एक नेटवर्किंग कंपनी का दवा बेच रहे है । कुछ ग्रामीणों के मुताबिक इन कर्मियों द्वारा छेत्र में लोगो को शुगर ,बल्ड प्रेशर , ताकत की दवा आदि ग्रामीणों को बेच रहे है। बताया जाता है कि कठेला क्षेत्र के कई आशा और एएनएम और उनके परिजन शामिल है। एक ग्रामीण के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मी विभाग से जुड़े है जिससे उनकी बातों में लोग आसानी से विश्वास कर लेते है ।ऐसे स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा ग्रामीणों को बताया जाता है कि सरकारी दवा के बजाय उनका यह प्रोडक्ट कापी उपयोगी है । जिससे गारंटी बता कर विभिन्न दवा बेचा जा रहा है यही कारण है कि लोग सरकारी के बजाय प्राइवेट पर अधिक विश्वास करने लगे है । जनहित में ऐसे विभागीय कर्मियों पर अंकुश लगाना आवश्यक हो गया है । जहां स्वास्थ्य विभाग लोगो को प्रेरित करता है कि हल्की सी भी कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर सरकारी अस्पताल पर चिकित्सक को दिखाए।वही विभाग के कुछ कर्मियों ने एक नेटवर्किंग कंपनी ज्वाइन कर उसके जरिए लोगो को उस कंपनी की दवाएं लेने और नेटवर्किंग ज्वाइन करने का सलाह देते है । पचपेड़वा सेंटर इन दिनों इस तरह के गतिविधियों का केंद्र बन गया है । सरकारी अस्पताल भेजने के बजाय मरीजों को शुगर से लेकर बांझपन ,पथरी से लेकर कैंसर तक का दवा नेटवर्किंग कंपनी का बेच रहे है । जिससे कई बार लोग ठगी का शिकार भी हो चुके है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!