राष्ट्रीय सेवा योजना से आपसी भाई चारे को मजबूती मिलती है: डा देव बख्श सिंह
व्यक्तित्व विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना अहम भूमिका निभाता है: डा सन्तोष कुमार सिंह

बांसी। स्थानीय रतन सेन डिग्री कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन हुआ जो दिनांक अगामी 07 मार्च 2025 तक चलेगा। शनिवार को शिविर के पहले दिन माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण उदघाटन किया गया। इसके बाद सरस्वती गीत स्वयंसेविका अम्बिका सोनी ने प्रस्तुत किया अगले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ0 देव बक्श सिंह जी रहे जिनका स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 संतोष कुमार सिंह ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र से किया स्वागत की ही कड़ी में विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के बी0एड0 विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो0 अर्चना मिश्रा रहीं जिनका माल्यार्पण कर स्वागत राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सुनीता त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत भाषण से स्वागत प्रो0 अर्चना मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे के उद्देश्य के बारे में बताया छात्रों को सामुदायिक सेवा के ज़रिए अपने व्यक्तित्व का विकास करने में मदद करना छात्रों में सामाजिक और नागरिक ज़िम्मेदारी की भावना विकसित करना छात्रों को अपने समुदाय की ज़रूरतों और समस्याओं को समझने में मदद करना छात्रों को समस्याओं के समाधान में शामिल करना छात्रों को राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव के लिए प्रोत्साहित करना छात्रों को दूसरे लोगों के प्रति प्रशंसा विकसित करने में मदद करना छात्रों को अन्य जीवित प्राणियों के प्रति विचारशीलता दिखाने में मदद करना साथ ही साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की बारे में कुछ खास जानकारी दी एनएसएस का आदर्श वाक्य है . नहीं बल्कि आप एनएसएस का प्रतीक उड़ीसा के कोणार्क सूर्य मंदिर के रथ चक्र पर आधारित है एनएसएस की शुरुआत 24 सितंबरए 1969 को हुई थी एनएसएसए भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है एनएसएसए ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों और स्कूलों के छात्र युवाओं को अवसर प्रदान करता है कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 संतोष कुमार सिंह द्वारा किया गया। मंच का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 विनोद कुमार द्वारा किया गया। स्वयंसेवाकिओं में शारदा शर्मा द्वारा भाषण, नाजमीन द्वारा माँ को समर्पित गीत, प्रीती द्वारा देश भक्ति गीत, शाम्भवी शुक्ला द्वारा गीत, कहकहशा द्वारा देशभक्ति गीत, जाहिदा खातून द्वारा गीत, माया द्वारा भाषण, श्रेया चतुर्वेदी द्वारा भजन, मुर्शिदा द्वारा गीत, विवेक दूबे द्वारा भाषण, हम होंगे कामयाब सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ0 किरन देवी, डॉ0 देवराज सिंह, डॉ0 मनीष भारती, डॉ0 रविरेश सिंह, डॉ0 सुभीर सिंह, डॉ0 सुष्मिता श्रीवास्तव, डॉ0 सपना त्रिपाठी आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




