उचित दर विक्रेताओं को पूर्ति निरीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

इटवा/सिद्धार्थनगर। स्थानीय तहसील सभागार में समस्त उचित दर विक्रेताओं की बैठक पूर्ति निरीक्षक राघवेन्द्र शाही की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें उचित दर विक्रेताओं को रजिस्टर आदि को अद्यतन रखने तथा 80 प्रतिशत केवाईसी पूर्ण करने वाले उचित दर विक्रेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में पूर्ति निरीक्षक राघवेन्द्र शाही ने समस्त उचित दर विक्रेताओं को प्रेरित किया कि वह अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करने में सहयोग करें। इसके अतिरिक्त शत- प्रतिशत केवाईसी करने, वितरण एवं स्टॉक रजिस्टर को अद्यतन रखने आदि विभागीय कार्यों के सम्बन्ध में भी निर्देशित किया। इसके साथ विकास खण्ड इटवा के 11 तथा विकास खण्ड खुनियांव के 13 उचित दर विक्रेताओं को 80 प्रतिशत केवाईसी पूर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आपूर्ति लिपिक अखिल सिंह, ब्लॉक इंजीनियर ब्रजराज यादव एवं अन्य सभी उचित दर विक्रेता गिरजेश कुमार, राम पियारे, सूर्यपाल, रामजी, पप्पू उर्फ महेश, दिनेश यादव, राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहें।




