चेयरमैन उमा अग्रवाल ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया उद्घाटन

शोहरतगढ़़ सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के सभागार में जीवन ज्योति संस्थान ट्रस्ट सिद्धार्थनगर द्वारा मंगलवार निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन चेयरमैन उमा अग्रवाल द्वारा सभासद मनोज कुमार, दिनेश कुमार, सतीश वर्मा व सभासद प्रतिनिधि बबलू गौड़ की उपस्थिति में किया गया। इस शिविर में ट्रस्ट के मुखिया डॉक्टर अनीता द्विवेदी, जिले के मशहूर अस्थि रोग विशेषज्ञ सजन डॉक्टर विमल द्विवेदी, जनरल फिजिशियन डॉक्टर सौरभ गुप्ता, नेत्र सर्जन डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव, डॉ0 विंध्याचल दन्त रोग विशेषज्ञ, सर्जन डॉक्टर सौरभ पटेल एवं उनके सहयोगी वीरेन्द्र कुमार, आलोक कुमार, अब्दुल करीम, यशी श्रीवास्तव, सोनाली यादव, तान्या श्रीवास्तव, महक खातून, दामिनी त्रिपाठी द्वारा नगरवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने शिविर में अपनी सेवा दे रहे डाक्टर एवं उनके सहयोगी टीम को अधिशासी अधिकारी अजय कुमार द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र दिया गया।




