जनक राष्ट्र संत गाडगे की149 वी जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

कुशीनगर। गाडगे यूथ बिग्रेड जिला कुशीनगर के अंतर्गत स्वच्छता के जनक राष्ट्र संत गाडगे की 149 वी जयंती व विचार गोष्ठी धौरहरा स्थित स्वयंवर लान में कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया जहा वक्ताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो से राष्ट्र संत गाडगे से सीख लेने के साथ ही अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने की अपील किया । तथा सारे भेद भाव मिटाकर एक जुटता पर बल दिया। संत शिरोमणी के जयंती के अवसर पर मरीजों में दवा का वितरण भी किया गया।गाडगे यूथ ब्रिगेड कुशीनगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य अंबिका प्रसाद द्वारा राष्ट्र संत गाडगे के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर व माल्यार्पण कर किया गया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अंबिका प्रसाद ने कहा कि जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक विकास संभव नहीं है इस लिए आप सभी लोग अपने बच्चों को शिक्षित करें।उन्होंने कहा की हमे संत गाडगे महाराज से सीख लेनी चाहिए ।उन्होंने समाज के साथ साथ कमजोर वर्ग के लोगो से भी अपील किए ।जिससे वह लोग भी अपने उत्थान के लिए शिक्षित बने। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि दिनेश चौधरी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज व कमजोर वर्ग का उत्थान संभव है इस लिए हमे शिक्षा के प्रति सजग होकर अपने बच्चो को शिक्षा दे। जब तक समाज का हर व्यक्ति शिक्षित नहीं होगा तब तक समाज का उत्थान नही होगा। कार्यक्रम को महेश रजक, छेदी प्रसाद,एड रमेश प्रसाद वर्मा,प्रमोद कुमार चौधरी ,अनिल निर्मल ,जवाहर गौतम ,नागेंद्र चौधरी, शारदा प्रसाद, बलराम चौधरी ने भी संबोधित किए।संचालन एडवोकेट सतेंद्र चौधरी ने किया।कार्यक्रम के आयोजक/ जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद कन्नौजिया व टीम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस दौरान रविंद्र प्रसाद ,अच्छेलाल कन्नौजिया,दिलीप चौधरी, नीरज कुमार कन्नौजिया,अनुज चौधरी,आनंद चौधरी,सुरेंद्र चौधरी,हरिकेश चौधरी, डा०एन के वर्मा,मनोज चौधरी ,चंद्रिका प्रसाद,राजेश चौधरी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।




