गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शिवपुराण सुनने से मन हो जाता है निर्मल

बांसी/सिद्धार्थ नगर। खेसरहा ब्लॉक अंतर्गत पिढिया धाम में चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ने मानव जीवन का व्याख्यान किया। कहा कि शिव पुराण की कथा सुनने से चित्त की शुद्धि व मन निर्मल हो जाता हैबाबा पिढेश्वरनाथ महादेव मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित पिढिया धाम में चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन कथा व्यास ने मानव जीवन का व्याख्यान किया। कहा कि शिव पुराण की कथा सुनने से चित्त की शुद्धि व मन निर्मल हो जाता है। शुद्ध चित्त में भगवान शिव व पार्वती का वास होता है। शिव पुराण कथा का श्रवण मानव जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी है। शिव महिमा का बखान सुन दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। शिव के जयघोष से पंडाल गुंजायमान हो उठा।कथा व्यास श्याम सुंदर शुक्लाजी महराज ने कहा कि शिव पुराण कथा भवबंधन रूपी रोग को नाश को करती है। भगवान शिव की कथा सुनकर उसका हृदय से मनन करना चाहिए। इससे चित्त की शुद्धि होती है। भगवान शिव की कथा सुन दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। हर-हर महादेव के जयघोष से कथा पंडाल गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर आयोजक अशोक कुमार त्रिपाठी विशाल शुक्ला राजेश त्रिपाठी मनीष शुक्ला धर्मेंद्र त्रिपाठी जयप्रकाश त्रिपाठी हरिमोहन त्रिपाठी राज वर्मा यज्ञ आचार्य सोनू वैदिक सज्जन तिवारी प्राची त्रिपाठी प्रिंसी त्रिपाठी पुष्पा शुक्ला चंद्रबली त्रिपाठी सर्वेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!