गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

कायस्थ समाज में प्रतिभा की कमी नहीं,, अविनाश श्रीवास्तव,, सोनभद्र

कायस्थ समाज में प्रतिभा की कमी नहीं है…. अविनाश श्रीवास्तव
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित अपने निज आवास पर कायस्थ महासभा की नेत्री अविनाश श्रीवास्तव ( शालू) ने उपस्थित कायस्थ महासभा के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को एकजुट होने की जरुरत है। समाज को जोड़ने के लिए एकता ही विकल्प है। आज एकता की कमी के कारण नई पीढ़ी कमजोर होती नजर आ रही है। कायस्थ अपने पूर्वजों की साख और उपलब्धियों को संभालकर नहीं रख पाए हैं। इस समाज में बिखराव दिखता है। ऐसे में पुरानी बातों पर गुमान करने के बजाय खुद को अपडेट करने की जरूरत है। एकता के मामले में कायस्थों के लिए यह एक संघर्ष का दौर है और अगर अब भी कायस्थ समाज एक नहीं हुआ तो उनकी आगे की पीढ़ी को नुकसान भुगतना पड़ सकता है।
कायस्थ समाज में प्रतिभा की कमी नहीं है। देश ही नहीं, विदेशों में भी कायस्थ समाज के लोग अपने अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वक्त के साथ बदलाव को भी स्वीकार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
11:11