गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

जे०पी० ललिता मेमोरियल सर्किल बाउन्ड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

बस्ती। जे० पी० ललिता मेमोरियल सर्किल बाउन्ड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन श्री कृष्ण पाण्डेय इण्टर कॉलेज के प्रबन्धक अजय कुमार पाण्डेय के पिता स्वर्गीय जगदम्बिका प्रसाद पाण्डेय एवं माता स्वर्गीया ललिता पाण्डेय की स्मृति में किया जा रहा है। 15 फरवरी से शुरू इस क्रिकेट प्रतियोगिता में बस्ती सहित प्रदेश के विभिन्न मण्डलों की कुल 38 टीमों ने भाग लिया हैं। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मैच 20 फरवरी को खेला जाएगा। श्री कृष्ण पाण्डेय इण्टर कॉलेज के प्रबन्धक अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला होंगे। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीम को स्वर्गीया श्रीमती वंदना पाण्डेय व स्वर्गीया श्रीमती मीरा पाण्डेय की स्मृति में ट्रॉफी व नगद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बैटर व बॉलर के साथ-साथ कई अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी आयोजन समिति के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन समिति के संयोजक व विद्यालय के उप प्रबंधक अक्षत पाण्डेय एवं सहसंयोजक सईद अहमद ने बताया कि हर मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में कुल 32 मैच खेले जाने हैं। प्रतियोगिता के संरक्षक डॉ० राकेश कुमार पाण्डेय एवं अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में सम्मिलित खिलाड़ियों व टीमों के उत्साह को देखते हुए आयोजन समिति ने यह निर्णय लिया है कि अगले वर्ष इस प्रतियोगिता को प्रदेश स्तरीय स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ट्राफी के साथ-साथ विजेता टीम को 21000 रुपये और उपविजेता टीम को 10000 रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य पुरस्कार भी मुख्य अतिथि के कर कमलों से खिलाड़ियों को दिलाये जाएंगे। विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री कृष्ण पाण्डेय, रईस नहरिया स्टेट ने बालक एवं बालिकाओं की बेहतर शिक्षा के लिए शहर के मध्य स्थित इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कॉलेज वर्ष 1941 में तथा श्रीमती कृष्णा कुमारी पाण्डेय गर्ल्स इण्टर कॉलेज वर्ष 1971 में स्थापित कराया उनके सपनों के अनुरूप वर्तमान प्रबन्ध समिति छोटे बच्चों की उत्कृष्ट शिक्षा के लिए सुभद्रा एकेडमी संचालित कर रही है। यह विद्यालय संस्थापक की माता स्वर्गीय सुभद्रा पाण्डेय के नाम पर स्थापित कराया गया है। संरक्षक श्री पाण्डेय ने यह भी बताया कि इस आयोजन में इवेंट मैनेजर की जिम्मेदारी अहमद को दी गई है। उनकी टीम में सैम, कामरान हाशमी, सलीम, कैफ शामिल हैं। इसके अलावा स्कोरर रहबर, कमेंटेटर दानिश और अम्पायरों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रतियोगिता में शहर के कई महत्वपूर्ण व्यापारिक संस्थाओं का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!