2 करोड़ रूपये की लागत से होगा डोई घाट का जीर्णाेद्धार- उमा अग्रवाल
चेयरमैन उमा अग्रवाल ने डोई घाट 2 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। गुरुवार को राज्य सरकार के श्वंदनश् योजना अन्तर्गत डोई नदी क्षेत्र अन्तर्गत करीब 2 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली छादक, प्रकाश व्यवस्था, बेंच, सौंदर्यीकरण, घाटों का सौंदर्यीकरण इत्यादि कार्यों का चेयरमैन उमा अग्रवाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन उमा अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की श्वंदनश् योजना प्रदेश के सांस्कृतिक, पौराणिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर अवस्थापना तथा अन्य सुविधाओं के विकास के लिए एक नई पहल की है, जिससे सांस्कृतिक, धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं, आगंतुकों के लिए मूलभूत अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया जाएगा ताकि सभी कार्य को बेहतर से बेहतर तरीके से कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान वार्ड सभासद अनूप का सहित महादेवा नानकार ग्राम प्रधान राममिलन चौधरी आदि मौजूद रहे।




