गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बेहतर शिक्षा के लिए छात्र छात्राओं को किया प्रोत्साहित

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं0 बाबूराम शुक्ल विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज परिसर में सोमवार को 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। वहीं 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबन्धक अनुपम शुक्ल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ने की जरूरत है। युवाओं की बेहतरी के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है और इसका लाभ भी युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा को अपनी प्राथमिकता में शामिल करने की सलाह दी। प्रबन्धकीय समिति के अध्यक्ष मयंक शुक्ल ने कहा कि बेहतर शिक्षा हासिल कर ही लक्ष्य की प्राप्त की जा सकती है। युवाओं को बेहतर शिक्षा व रोजगार देने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकारें हर सम्भव प्रयास भी कर रही हैं। युवाओं को जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। शिक्षा के जीवन में इन्टरमीडिएट की शिक्षा काफी महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, विदाई गीत, हास्य एकांकी, शिव तांडव जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रवि शुक्ल, आशाराम यादव, सन्त प्रसाद, जितेन्द्र शुक्ल, धन्नजय पाठक, सुमेरु गिरी, प्रदीप मौर्य, अजय यादव, सीतू गुप्ता, रीना तिवारी, लाडो शुक्ला, सुनैना सिंह, शिवानी तिवारी आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!