सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन कोर्स का शुभारंभ

देवरिया। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन कोर्स का प्रारंभ महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज देवरिया में हुआ। विद्यालयों में स्काउट गाइड शिक्षा को संचालित करने के लिए यूनिट लीडर का प्रशिक्षण होना होता है जिसके क्रम में बुधवार को प्रदेश के गाइडलाइन के क्रम में एवं मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त प्रत्यूष पांडे के दिशा निर्देश के क्रम में कोर्स का शुभारंभ किया गया ।कोर्स में जनपद के कोने-कोने से प्रतिभागी सम्मिलित हुए। प्रदेश से आए हुए सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त एवं लीडर ऑफ द कोर्स नौशाद अली सिद्दीकी ने शिक्षकों को प्रशिक्षण की महत्ता बताते हुए कहा कि आप एक स्काउट शिक्षक के रूप में अपने विद्यालय एवं यूनिट के बच्चों को स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा के माध्यम से देश को एक अच्छा नागरिक प्रदान करेंगे जो एक पुनीत कार्य है। इस दौरान जिला गाइड कमिश्नर गीता कुमारी ने प्रशिक्षण में आए हुए समस्त प्रतिभागियों का अपने विद्यालय में स्वागत करते हुए प्रशिक्षण हेतु शुभकामना दी। जिला सचिव आशुतोष शाह ने प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा की बेसिक कोर्स एक शिक्षक के रूप में स्काउटिंग की पहली शिक्षा है, इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के उपरांत सभी प्रशिक्षु एक यूनिट लीडर के रूप में स्थापित हो जाएंगे जिससे वह बच्चों को प्रशिक्षित कर सकते हैं। इस दौरान ’जिला संगठन आयुक्त नरसिंह कुमार सिंह’ प्रशिक्षक आनंद कुमार चंदन कुमार पिंटू लाल आदि उपस्थित रहे।




