गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पीएमश्री कन्या विद्यालय शोहरतगढ़ के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण कर चिड़ियाघर व म्यूजियम का लिया आनन्द

बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ अन्तर्गत पीएमश्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय शोहरतगढ़ के सैकड़ों बच्चों ने बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर बस को गोरखपुर के लिये रवाना किया। इस दौरान रवि अग्रवाल ने कहा कि बच्चे भ्रमण से सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान को हासिल कर सकेंगें। बच्चों को ज्ञानार्जन के उद्देश्य से शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया गया है। विद्यार्थियों की टीम ने गोरखपुर पहुंचकर शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान में शेर, चीता गैंडा, हिरण व विभिन्न प्रजातियों के सांपों, रंगबिरंगी तितलियों और मछलियों को देखकर जानकारी हासिल की। सांस्कृतिक, धार्मिक, भौगोलिक , सामाजिक ज्ञान के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनन्द लिया। ऐतिहासिक धरोहर रेल म्यूजियम, देश के बड़े रेलवे स्टेशन को भी बच्चों ने देखा। गोरखपुर स्थित धार्मिक महत्व के गोरक्षनाथ मंदिर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक मोहम्मद रफीक, शैलेन्द्र कुमार, भूमिका द्विवेदी, अभिषेक श्रीवास्तव व छात्रों का दल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!