फर्जी आख्या रिपोर्ट लगाने और हस्ताक्षर बनाने का अनूठा मामला आया प्रकाश में
शिकायतकर्ता ने इंडियामार्का हैंड पंप की मरम्मत के लिए किया था आइजीआरएस

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | बहराइच | फर्जी आख्या रिपोर्ट लगाने का मामला बहराइच जिले के विकासखंड विशेश्वरगंज अंतर्गत शिवपुर बैरागी गांव का आया है जहां पर मुन्ना के घर के पास तकरीबन 8 महीने से खराब इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत के लिए शिकायतकर्ता अटल शुक्ला के तरफ से आईजीआरएस किया गया था | आइजीआरएस की रिपोर्ट बगैर शिकायतकर्ता से पूछे और सहमति लिए सचिव सुशील कुमार ने लगा दिया और मिली जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता का स्वयं हस्ताक्षर भी आख्या रिपोर्ट पर बनवाकर लगा दिया गया ; जब आईजीआरएस के माध्यम से दी गई शिकायत का स्टेटस शिकायतकर्ता के द्वारा चेक किया गया तो शिकायतकर्ता आख्या रिपोर्ट देखकर चौक गया कि ना तो हैंडपंप की मरम्मत की गई और केवल कागज में मरम्मत करके रिपोर्ट लगा दिया गया ; यहां तक कि आख्या रिपोर्ट पर शिकायतकर्ता के फर्जी हस्ताक्षर भी बनाए गए ; जब ग्रामीणों को इस फर्जीवाड़े का पता चला, तो पूरे गांव में गुस्से की लहर दौड़ गई। लोगों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है—ग्राम सचिव सुशील कुमार पहले भी भ्रष्टाचार में लिप्त रहा है, लेकिन प्रशासन अब तक आंखें मूंदे बैठा है। गांववालों ने इस मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस भ्रष्ट कारनामे को लेकर शिकायतकर्ता बहुत असंतुष्ट एवं नाराज है | ग्रामीणों के मुताबिक भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए शिवपुर बैरागी ग्राम सभा सचिव अपने कारनामे से बाज नहीं आ रहे हैं तथा फर्जी रिपोर्ट लगाकर इति श्री कर दे रहे हैं | शिकायतकर्ता अटल शुक्ला ने बताया कि मैंने आई जी आर एस के माध्यम से इंडिया मार्का हैंडपंप के खराब होने की शिकायत किया था लेकिन ना तो मौके पर आकर हैंडपंप की जांच हुई और ना ही हैंडपंप की मरम्मत हुई ; बल्कि कागज में हैंडपंप को दुरुस्त दिखाकर और मेरे हस्ताक्षर करके आख्या रिपोर्ट लगाकर इति श्री कर दिया गया ; अगर इस पर जिला प्रशासन के द्वारा कठोर कदम नहीं उठाया गया तो हम उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की शिकायत करने के लिए बाध्य होंगे |




