गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पंडित जी द्वारा लगायें गये जनसंघ के पौधे का विस्तार वट वृक्ष रूप में हुआ है: उमा अग्रवाल

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ़ मण्डल अन्तर्गत नगर पंचायत शोहरतगढ़ के सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में उनके चित्र के समक्ष पुष्पाजंलि कर मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमा अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऐसे ऋषि-राजनेता रहे। जिन्होंने राजनैतिक चिन्तन के लिए एकात्म मानवदर्शन का सूत्र दिया और शासन की नीतियां बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। दीनदयाल जी जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र जीवन दर्शन के दृष्टा हैं। पंडित जी द्वारा लगाये गये जनसंघ के पौधे का विस्तार विचार के रूप में देश ही नहीं दुनिया में भी हुआ है। इसी क्रम मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि रीति, नीति और संस्कृति के अनुसार एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धान्त को प्रतिपादित किया और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित और आदिवासियों के कल्याण की बात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार उनके बताये मार्ग पर ही आगे बढ़ रही है। मण्डल कार्य समिति सदस्य अभिषेक चौधरी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मनीष पाठक, बूथ अध्यक्ष बासुदेव शर्मा, गौरव शर्मा, राहुल अग्रहरी, विक्रान्त सिंह, सनी कनौजिया, आशीष पाण्डेय, अभिषेक निगम, अनिल गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!