आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहराइच। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच के निर्देशन में उ0नि0 रवि यादव मय हमराह उ0नि0 अजेश कुमार ,हे0का0 संजय कुमार व का0 पंकज गुप्ता द्वारा आज दिनांक 03.06.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 120/2025 धारा 313/317(2) ठछै व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित दो अभियुक्त/ हिस्ट्रीसीटर पप्पू पुत्र सलीम उम्र 37 वर्ष निवासी नाजिरपुरा थाना को0 नगर जनपद बहराइच हालपता मीरपुर कस्बा थाना रामगांव जनपद बहराइच अपने सहअभियुक्त एजाज उर्फ मनिया सुर्वे पुत्र शकिल उम्र 28 वर्ष निवासी वशीरंगज नई बस्ती थाना को0 नगर जनपद बहराइच के साथ अपराध करने के प्रयास से पूर्व कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास 18 जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया।