थाने पर बैठ कर लगाते है शस्त्र लाइसेंस का रिर्पोट,तथ्यों को अक्सर छुपाया जाता है

डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक युवक की ओर से तथ्यों को छुपा कर शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करना भारी पड़ गया। डीएम ने लाइसेंस जारी करने के बजाय पुलिस को आवेदक के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। डीएम डॉ. राजा गणपति आर. के निर्देश पर शनिवार की शाम को डुमरियागंज थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। मामला डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाहटी का है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाहटी निवासी दिनेश चंद्र यादव ने शस्त्र रिवॉल्वर, पिस्टल का लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। आवेदक दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ डुमरियागंज थाने में पहले से विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। स्वयं के खिलाफ दर्ज मामले को छुपा कर अनुचित तरीके से लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कूटरचित फर्जी नोटरी सपथ पत्र तैयार कराया था। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा शस्त्र लाइसेंस के आवेदन का जांच कराया गया तो डुमरियागंज थाने में पहले से दर्ज आवेदक के खिलाफ केस सामने आया। जिस पर डीएम डॉ. राजा गणपति आर. के निर्देश पर डुमरियागंज पुलिस ने आवेदक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।



