सोनभद्र
आरोप, ग्राम प्रधान व सेगेटरी की मिली भगत से सरकारी धन का बंदरबांट,, सोनभद्र

करमा विकास खंड के टिकुरिया ग्रामसभा में प्रधान व सेगेटरी की मिली भगत से जो कार्य हुए ही नहीं उसका भी पेमेंट करा लिया गया है मामला पहुचा बीडीओ दरबार ग्राम पंचायत सदस्य टिकुरिया रामाज्ञा व वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र कुमार नें खंड विकास अधिकारी को बुधवार को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है प्रार्थना पत्र में प्रधान व सेगेटरी पर आरोप है कि क ई काम है जिसका भुगतान करा लिया गया है लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं दिख रहा है अपने सम्बन्धी को फर्जी पेमेंट कराया गया है इस सम्बन्ध में खंड विकास अधिकारी सुरेश मौर्या नें बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी ।



