जेवरात से भरा बैग लेकर भागे उचक्के सीसी टीवी फुटेज खगाल रही पुलिस,, सोनभद्र

ज्वेलरी की दुकान बंद करके घर जा रहे सर्राफा व्यापारी से लाखों रुपए से भरा ज्वेलरी उचक्को द्वारा लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते हुए क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला शक्तिनगर थाने अंतर्गत काली मंदिर बस स्टैंड के समीप का बताया जा रहा। उधर सराफा व्यापारी संजय सोनी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही घटना के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई। बस स्टैंड काली मंदिर निवासी संजय सोनी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बस स्टैंड बाजार में ज्वेलरी की दुकान है। शनिवार रात लगभग 9:30 बजे मोटरसाइकिल से घर जा रहा था कि रास्ते में काली मंदिर के पास दो-तीन अज्ञात व्यक्ति पीछे से आए और साइकिल की टंकी पर रखा बैग झपट्टा मारकर फरार हो गए। बताया कि बैग में लाखों रुपए के सोने चांदी से भरा ज्वेलरी था। जिसे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में कितने सोने चांदी के ज्वैलरी थे इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है।फिलहाल रविवार सुबह से ही पुलिस सराफा व्यापारी से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगालनें में जुटी हुई है। वहीं इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छान बीन की जा रही है जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा।

