गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

दो दिवसीय व्याख्यान गोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बांसी। राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी सिद्धार्थनगर में बुधवार को ष् द इन्फ्लुएंस ऑफ मायथोलॉजी एंड कल्चर इन लिटरेचर ष् विषय पर ष्दो दिवसीय व्याख्यान गोष्ठीष् का आयोजन किया गया। व्याख्यान गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग, पिथौरागढ़ उत्तराखंड से पधारे अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लीलाधर मिश्र रहे। इन्होंने अपने व्याख्यान के माध्यम से साहित्य में संस्कृति एवं पौराणिक कथाओं के सहसंबंध पर विस्तार से चर्चा की। इन्होंने पाश्चात्य साहित्य एवं संस्कृति तथा भारतीय साहित्य पर तुलनात्मक व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपेंद्र बहादुर सिंह ने किया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरविंद,डॉ. सलोनी सोनकर, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. चंदन कुमार, श्रीमती मयूरी, श्री आनंद कुमार, शैलेश कुमार यादव एवं संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!