भाजपा समाज को बांटकर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है: मो इद्रीश राईनी पटवारी

बांसी। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को आजाद नगर मोहल्ला के पुरबौली में पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक जन पंचायत चौपाल का आयोजन किया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व नगर पालिका परिषद बांसी के अध्यक्ष व पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष मो इद्रीश राईनी पटवारी ने कहा कि हमारे मुखिया अखिलेश यादव समता और समाजवाद की बात कर रहे है। वह समाज के हर वर्ग में खुशहाली लाना चाहते है वही भाजपा की सरकार में सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बन्द हैं दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का कोई पुरसाहाल नहीं है। भाजपा समाज को बांटकर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में सभी समाज के लोग परेशान है । मंहगाई चरम पर है, रोजगार नहीं मिल रहा है, युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे है ,गरीब और गरीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश कि सरकार ने दिल्ली आम चुनाव व यू पी कि मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए संविधान विरोधी वह हर काम कर गई जो शायद इसके पहले कभी देखने व सुनने को मिला हो, जो यह स्पष्ट दर्शाता है कि भाजपा सत्ता पाने के लिए किसी भी निचले स्तर तक गिर सकती है और इसमें उससे भी अधिक दुखद यह रहा कि चुनाव आयोग इसमें अपना मौन समर्थन देता रहा। चौपाल को नगर अध्यक्ष कपिल देव, सब्बू खान, पवन कुमार यादव, बुधीराम प्रजापति ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर अरूण गुप्ता सभासद, रुस्तम राईनी,महताब आलम सन्नू, मैनू,पवन कुमार यादव,दिल्लू,गोलू मेकरानी ,मुन्ना पांडे,सारिक ख़ान,अलीम ख़ान,अज़हर ख़ान ,सालिक राम, नेवास यादव, प्रहलाद,साकिर, सिरताज अली ,गणेश दत्ता,के सी त्रिपाठी ,अलीम सिद्दीकी, मुबीन ख़ान, अशफाक खान, राम केवल, भोला प्रसाद, राधेश्याम जायसवाल, सत्य प्रकाश,आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन अजहर खान ने किया।




