चित्तौड़गढ़ नहर विभाग के फाल निर्माण में भ्रष्टाचार

बलरामपुर। पचपेड़वा चित्तौड़गढ़ नहर विभाग खंड तीन द्वारा खाखादेई ग्राम के पास नहर में बनाए जा रहे फाल निर्माण में भ्रष्टाचार की पोल खुली है,पीला ईट,घटिया सीमेंट और रेता से फाल निर्माण से पानी आने के बाद ईट के उजड़ने की संभावना बनी हुई है,वही फाल निर्माण में नाबालिग मजदूरों को लगाया गया है, गांव के रफीक खान ने बताया कि कई सालो के बाद फाल रिपेयरिंग का काम आया जिसमे घटिया निर्माण से भ्रष्टाचार की पोल घुल गई है, फाल निर्माण और सिल्ट सफाई से छोड़ा गया पानी नहर के आखिरी छोर तक पहुंच जाता है जिससे किसानों को सिंचाई के लिए समस्या नहीं होती लेकिन पहले ही भ्रष्टाचार शुरू हो गया।वही इस बारे चित्तौड़गढ़ खंड तीन के एस डी ओ सूरज से ठेकेदार और निर्माण एजेंसी के बारे में घटिया निर्माण की जानकारी दी गई तो उन्होंने बताया कि विराट कंट्रक्शन द्वारा फाल का निर्माण कराया जा रहा है,घटिया सामग्री और पीला ईट यदि लगा रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करके भुगतान रोका जाएगा।




