गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

बस्ती। सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री पल्लव श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी के यहां नगर पालिका क्षेत्र के सम्बन्ध में बेलवाडांड़ी वार्ड नंबर 18 में नगर पालिका से मिलने वाली बहुत सारी सुविधाओं से वंचित रहे आम जनमानस के सम्बन्ध में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की मनसा है हर घर स्वच्छ जल उपलब्ध हो। जबकि 70 प्रतिशत घरों तक अभी भी वॉटर सप्लाई का कनेक्शन नहीं है और विभाग द्वारा सभी घरों से पैसा वसूली किया जाता है और जहां वॉटर सप्लाई का कनेक्शन है भी वहां भी कुछ महीनों से पानी नहीं मिल रहा। जो कि सरकार की मनसा के अनुरुद्ध है और आमजनमानस में सरकार की कार्यशैली को धूमिल कर रहा है। जिस संबंध में नगर महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा पल्लव श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार के योजनाओं को हर घर पहुंचना हम कार्यकर्ताओं का दायित्व है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!