गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एसपी ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में की गई अपराध गोष्ठी

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में अपराध गोष्ठी किया। अपराध गोष्ठी की शुरुआत सैनिक सम्मलेन से हुआ। सर्वप्रथम पूर्व सैनिक सम्मलेन में उठे समस्याओं के समाधान के बारें में प्रतिसार निरीक्षक ने बताया तथा सम्मलेन में उपस्थित समस्त थानों से आये थानाध्यक्ष व कर्मचारीगण की समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेशित किया गया। तत्पश्चात एसपी द्वारा श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत तथा जनपद में कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु के दृष्टिगत कृत कार्यवाही की समीक्षा तथा शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, आपरेशन त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, डिजिटल वॉरियर बनाये जाने की कार्यवाही की समीक्षा, साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, आपरेशन कन्विक्शन के तहत चिह्नित अभियोगों की समीक्षा, सम्पत्ति व महिला उत्पीड़न सम्बन्धित पंजीकृत अभियोगों में कृत कार्यवाही, गुमशुदा/लापता व बरामदगी हेतु शेष बच्चो की बरामदगी के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही तथा लम्बित मुकदमों में एकत्रित साक्ष्य एवं गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने व गैगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही तथा बीपीओ द्वारा अंकित कराये गये बीट सूचना इत्यादि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी अग्नि शमन, अभियोजन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक प्रज्ञान शाखा, निरीक्षक रेडियो शाखा, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी यू0पी0-112, समस्त शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!