ग्राम पंचायत तेलियाडीह में आयोजित हुआ ग्राम चौपाल

इटवा/सिद्धार्थनगर। गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत सरकार की मंशानुसार खुनियांव विकास खण्ड के ग्राम पंचायत तेलियाडीह में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। ग्राम चौपाल में जनकल्याण के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के विषय में ग्राम विकास अधिकारी मोईदुर्रहमान ने बताया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के विषय में बताया कि जन्म के 21 दिन के अन्दर ऑनलाइन आवेदन करा दें। इसके साथ वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन,सामूहिक विवाह, राशन कार्ड, फैमिली आईडी,प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास के विषय में जानकारी दिया और गांव में प्रचार प्रसार करके आवास हेतु इच्छुक व्यक्तियांे का नाम नोट किया। यह भी बताया गया कि लाभार्थी स्वयं आवास प्लस साइड पर सेल्फ सर्वे भी कर सकता है। ग्राम विकास अधिकारी मोईदुर्रहमान ने लोगों से गांव में साफ सफाई रखने को कहा। आगे बताया कि मच्छरों से कई बिमारियां होती हैं। इस लिए आप लोग अपने घरों के आस पास नाली का गन्दा पानी जमा न होने दें। नालियों को ढ़ककर रखें। खुले में शौच न करें। शौचालय का प्रयोग करें। ग्राम चौपाल में तीजू पुत्र चिनगुद ने वृद्धावस्था पेंशन की समस्या प्रकट किया। शिव पूजन पुत्र सहदेव ने राशन कार्ड से कुछ लोगों का नाम कट जाने की समस्या रखा। दोनों समस्याओं के समाधान हेतु जानकारी दिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दद्दन सिंह, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि अबरार अली चौधरी, पंचायत सहायक जयप्रकाश सिंह, रोजगार सेवक राजेंद्र प्रसाद तथा ग्राम वासियों में बाबूराम त्रिपाठी, रविंद्र सिंह, बजरंगी साहनी, हरिराम आदि उपस्थित रहे।




