गणतंत्र दिवस पर शानदार प्रदर्शन करने पर बच्चे हुए सम्मानित
भनवापुर के प्राथमिक विद्यालय मंगराव के बच्चों को हेड मास्टर व प्रधान ने वितरित किया पुरस्कार

भनवापुर। भनवापुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंगराव में बृहस्पतिवार को बच्चों को दोपहर 2 बजे ग्राम प्रधान राम विलास और प्रधानाध्यापक दुर्गेश कुमार मिश्रा के अगुवाई में थाली और गिलास देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि बीते गणतंत्र दिवस पर इस विद्यालय में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य रूप से खण्ड विकास अधिकारी भनवापुर आलोक दत्त उपाध्याय, खण्ड शिक्षा अधिकारी भनवापुर राजेश कुमार, तहसीलदार डुमरियागंज रवि कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख भनवापुर लवकुश ओझा, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह जी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित होकर बच्चों को नगद पुरस्कार के रूप में एक बड़ी धनराशि दी थी, इस धनराशि से बृहस्पतिवार को प्रतिभागी 70 बच्चों में प्रत्येक को एक थाली और गिलास देकर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापक दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, ग्राम प्रधान राम विलास ने कहा कि आज वितरित किए जा रहे इस पुरस्कार से अन्य बच्चों को भी बेहतर कार्य कर पुरस्कार जीतने के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान राजकुमारी, सुनीता, दुर्गा, श्यामकली, तोताराम, कुसुम समेत बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।




