समाजवादियों ने किया जन नायक कर्पूरी ठाकुर को नमन्

बलरामपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन बलरामपुर में कार्यकर्ताओं द्वारा जननायक एवम् बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती गैसड़ी विधायक माननीय राकेश यादव जी के नेतृत्व में मनाई गई। नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व विधायक माननीय राम सागर अकेला जी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए कई बड़े आंदोलन किये और काफी दिनों तक जेल में भी रहे। वह सरल और सरस हृदय के राजनेता थे। पूर्व विधायक माननीय मसूद खान जी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा गरीब मजदूर एवं नौजवानों के हक की लड़ाई लड़ी। जिला महासचिव माननीय नरसिंह पाल यादव जी ने कहा कि वह गरीबों, दलित, पिछड़ों, के सच्चे मसीहा थे इस मौके पर मुख्य रूप से शफी उल्लाह खां, अब्दुल महमूद खान, कृष्ण कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, विनोद यादव, प्रदीप यादव, जगदीश यादव जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहें।




