गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनपद में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

विधायक बासी जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महामहिम उप राष्ट्रपति जगदीप धनगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) पोर्टल का शुभारम्भ एवं उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2024-25 का वितरण राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनन्दी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री उ०प्र० योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लखनऊ में किया गया, जिसका लाइव प्रसारण लोहिया कलाभवन में दिखाया गया। इसके पश्चात लोहिया कलाभवन में विधायक बासी जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में द्वीप प्रज्ज्वलित कर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवसश् तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का विधायक बासी जय प्रताप सिंह, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान एवं जनप्रतिनिधिगण को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। शिवपति इन्टर कालेज शोहरतगढ़ द्वारा सरस्वती बन्दना, स्वागत गीत कपिलवस्तु गीत एवं राजकीय कन्या इन्टर कालेज की छात्राओं द्वारा बाल विवाह पर नाटक प्रस्तुत किया गया। उत्तर प्रदेश दिवस तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यकम के अवसर पर विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे उड़ान भर रही है। उ०प्र० सरकार कन्या भ्रूण हत्या रोकने में सफल है। आज देश में बदलाव आ रहा है बेटिया किसी भी क्षेत्र में बेटो से पीछे नहीं है। आज उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रदेश बनने के पथ पर अग्रसर है। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिये जाने के लिए स्कूला का कायाकल्प कराया गया है। इस जनपद के लोगों में प्रतिभाओं के लोग रहते है उन्हें सही दिशा देने की आवश्यकता है। सभी भी को उ०प्र० दिवस तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई और शुभकामनाए दी।मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम के विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक शोहरगतढ़ विनय वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान एवं जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण का कार्यक्रम में उपस्थित होने पर उनका अभिवादन कर आभार प्रकट किया गया तथा साथ ही साथ धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी एवं एफपीओ, स्वास्थ्य विभाग आशा, ए.एन.एम. खादी ग्रामोद्योग विभाग ग्राम प्रधान व उद्यमी, युवा कल्याण विभाग की कड्डी प्रतियोगता में विजेता तथा उपविजेता को विधायक बासी जय प्रताप सिंह, विधायक शोहरगतढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर० मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा संकेतक चेक, प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र दिया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि प्रिन्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० रजत कुमार चौरसिया, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दूबे लीडबैंक अधिकारी आर०के० सिन्हा जिला पर्यटन सूचना अधिकारी प्रिया सिंह, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अध्यापको आदि की उपस्थिति रही।
लोगों को रोजगार दिलाने पर सम्मानित हुए ग्राम प्रधान
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। गांव के लोगों को रोजगार हेतु प्रोत्साहन को लेकर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा एवं पूर्व मंत्री एवं बांसी विधायक राजा जय प्रताप सिंह सहित जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिसवा बुजुर्ग ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार उर्फ लालू यादव को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवसश् तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर लोहिया कलाभवन में सम्मानित किया है। उक्त की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार उर्फ लालू यादव ने बताया कि गांव के कुतुबल्लाह, किसलावती, संजू, आरती, राज मंगल, पितई, सीमा, किसलावती, फरीदा, जफर अली आदि को रोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया है। ग्राम प्रधान को मिले सम्मान को लेकर गांव के दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!