उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पीएम श्री विद्यालय में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

डुमरियागंज। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय डुमरियागंज प्रथम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती गोष्ठी के रूप में मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। शिक्षकों ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरान्त उनके स्वतंत्रता संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक धर्मराज दूबे ने कहा की नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है उन्होंने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर दीपा मिश्रा, ज्योति यादव, अंशिका,अमृता, आकांक्षा अवस्थी मलिक निकहत संतोष कुमार पाठक आदि लोग मौजूद रहे।




