समाधान दिवस में आए दो मामले

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना परिसर में आज शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया समाधान दिवस की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रामदेव ने की। जिसमें पूर्व लंबित मामले को निस्तारण कराने के लिए कोशिश की गई । द्वितीय शनिवार को दो प्रार्थना पत्र राजस्व मामले के आए। थानाध्यक्ष ने कहा की राजस्व विभाग को सौप दिया गया है। टीम गठित करके जाएं मौका देख कर उचित फैसला दे। ताकि जनता के साथ उचित निर्णय हो। यही समाज में अच्छा सन्देश जाय। इस मौके पर चौकी बिस्कोहर वशिष्ठ नारायण सिंह श्रीवास्तव, चौकी बिजोरा चंद्रशेखर पांडे, उप निरीक्षक शिव नारायण सिंह, रामायण प्रसाद,तालीमुद्दीन खान ,राजकुमार, ईशांशु श्रीवास्तव कांस्टेबल वेद प्रकाश यादव ,जुनेद अहमद ,इंदिरा तिवारी महिला कांस्टेबल , राजस्व उपनिरीक्षक हल्का लेखपाल अवधेश प्रताप ,रामगोपाल श्रीवास्तव, रणधीर यादव ,सौरभ तिवारी, रामकुमार तिवारी ,प्रभाकांत मोरिया, संजय वरुण,शिव कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।




