उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
आयकर कटौती सम्बन्धी सेमिनार का आयोजन होगा आज

सिद्धार्थनगर। आयकर कटौती एवं उससे सम्बन्धित जानकारी हेतु आयकर विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में दिनांक 24.01.2025 को सेमिनार का आयोजन किया गया है। जिसमें आप समस्त आहरण वितरण अधिकारी अपने कार्यालय के लेखा सहायकों के साथ निर्धारित समय पर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। जिससे वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु आयकर कटौती आदि की अद्यतन जानकारी से अवगत हो सकें। उक्त आशय की जानकारी जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डा0 राजा गणपति आर0 ने दी है।




