समूह सखियों का एक दिवसीय जिला स्तरीय शेयरिंग बैठक/क्षमता सम्वर्धन कार्यशाला का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद सिद्धार्थनगर के अन्तर्गत समूह सखियों का एक दिवसीय जिला स्तरीय शेयरिंग बैठक/क्षमता सम्वर्धन कार्यशाला का आयोजन बुधवार को लोहिया कला भवन सिद्धार्थनगर में सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, उपायुक्त स्वतःरोजगार संदीप कुमार, जिला मिशन प्रबन्धक विमलेश कुमार व मुकेश कुमार तथा समूह सखियों के द्वारा संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के समस्त विकास खण्डों से लगभग 390 समूह सखियाँ, ब्लॉक मिशन प्रबन्धक एवं सहायक विकास अधिकारी ने प्रतिभाग कियें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इस अवसर पर समूह सखियों का उत्साहवर्धन करते हुये यह बताया कि एन0आर0एल0एम0 योजना अन्तर्गत समूह सखी एक महत्त्वपूर्ण सामुदायिक कैडर है। जिनका दायित्व है कि ग्राम में गठित समस्त समूहों को पंचसूत्र का पालन कराये और समूह सदस्यों को रोजगार परख योजनाओं से जोड़ते हुये उनकी स्थायी आजीविका सुनिश्चित करायें। जिससे समूह सदस्यों को गरीबी से दूर होने का अवसर प्रापत हो सकें। इस अवसर पर जिला मिशन प्रबन्धक विमलेश कुमार द्वारा समूह, ग्राम संगठन और संकुल संघ की संरचना और नियमावली के बारें में जानकारी दिये। जिला मिशन प्रबन्धक मुकेश कुमार द्वारा समूहों को योजना के तहत विभिन्न प्रकार के वित्त्त्तीय सुविधाओं जैसे रिवाल्विंग फण्ड, सामुदायिक निवेश निधि तथा बैंक से होने वाले सी0सी0एल0 के बारें में जानकरी दिये। जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा महिलाओं को सरकारी योजना और उनके संरक्षण से सम्बन्धित जानकारी दिये। कार्यक्रम का संचालन कर रहे उपायुक्त स्वतःरोजगार द्वारा समूह सखियों का क्षमतावर्धन करते हुये समूहों को सक्रिय बनाये रखने में समूह सखी की अहम भूमिका और दायित्व को बताते हुये कार्यक्रम का समापन किये।




