शक्ति समागम कुंभ शिविर में मातृशक्ति प्रयागराज के लिये रवाना

छावनी। हरैया से विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति/दुर्गा वाहिनी की 50 से अधिक सदस्य दल शनिवार को बस्ती जनपद की सीमा घघौवा से विहिप जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्र ने प्रयागराज में शक्ति समागम कुंभ शिविर के लिये रवाना कराया महिला कार्यकर्ताओं का नेतृत्व मातृशक्ति की पालिका कविता त्रिपाठी एवं दुर्गा वाहिनी संजोजिका सुषमा तिवारी कर रही है जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ प्रयागराज में भारत को सामर्थ्यवान राष्ट्र बनाने के लिये मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को लेकर व्यापक चर्चा होगी शक्ति समागम कुंभ शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के मातृशक्ति की भूमिका पर व्यापक चर्चा होगी समाज में व्याप्त कुर्तियां ,छुआछूत ,भेदभाव दूर करना हिंदू समाज की बहनों को संगठित कर आत्मरक्षा में सक्षम बनाना हिंदू समाज के मान बिंदुओं और जीवन मूल्यों का रक्षण करना है और उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाओं का अनादि काल से समाज ने बड़े-बड़े उदाहरण स्थापित करने का इतिहास रहा है भारतीय महिलाएं सदैव ऊर्जा से परिपूर्ण, दूरदर्शी,जीवंत रूप से उत्साहित रहती हैं रविवार को प्रयागराज में शक्ति समागम कुंभ शिविर ओल्ड जीटी रोड मुक्ति मार्ग क्रॉसिंग झूंसी मेला क्षेत्र में आयोजित होगा जहाँ भारत के जगह जगह से मातृशक्ति की टोली जा रही है।



