गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बलरामपुर : ब्राह्मण समाज के उत्थान पर हुई चर्चा

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बलरामपुर/पचपेड़वा। समय माता मंदिर गुरुचिहवा पर रविवार को ब्राह्मण समाज के विप्र बंधुओ ने बैठक किया।इसमें ब्राह्मण समाज के उत्थान पर चर्चा की गई। साथ ही गरीब ब्राह्मणों के मेधावी बच्चों की शिक्षा तथा कन्याओं की शादी के लिए सहायता देने पर चर्चा की गई। ब्राह्मण समाज के अरुण देव पाठक ने कहा कि ब्राह्मण हर युग में विद्वान रहा है और हर समाज के उत्थान की कामना करता आया है, लेकिन ब्राह्मण समाज हर जगह उपेक्षा का शिकार होता आया है,हमे अपने संस्कृति को पहिचानना होगा।

पंडित सतीश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा ने कहा हमारा समाज अब संगठित हो रहा है,हम लोग बैठक में ब्राह्मण समाज के हित पर चर्चा करके बैठक किया है।,पंडित गिरजेश पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण उपेक्षित होते जा रहे हैं,हर दल सिर्फ इनका शोषण कर रहे हैं। ब्राह्मण समाज संचालन समिति पर भी चर्चा किया गया। पंडित राजेश त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण समाज पतन की ओर जा रहा है ऐसे में ब्राह्मण समाज को एक मंच पर संगठित होने की जरूरत है।ब्राह्मण के बच्चो को शिक्षित और विद्वान बनाने पर बात हुई।इस अवसर पर पंडित राजीव मिश्रा पत्रकार, गिरीश पांडेय, रामेंद्र त्रिपाठी, बबलू चतुर्वेदी प्रधान,विनय पाठक, गोलू ओझा, प्रबंधक, करुणापति त्रिपाठी, सहित कई ब्राह्मण उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!