स्वामित्व योजना के तहत बांटी गईं घरौनियां, पीएम के उद्धबोधन का दिखाया लाइव प्रसारण

डुमरियागंज/भनवापुर। स्थानीय तहसील सभागार में स्वामित्व योजना के तहत घरौनियों का वितरण किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का भी सजीव प्रसारण दिखाया गया। शनिवार को डुमरियागंज तहसील के सभागार में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री स्वामित्व प्रमाण पत्र योजना के तहत उपजिलाधिकारी डा. संजीव दीक्षित द्वारा घरौनी प्रणाम पत्र का वितरण किया गया। वही भनवापुर ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर घरौनी का वितरण किया गया। एसडीएम डा. संजीव दीक्षित ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 1621 घरौनियों का वितरण किया गया हैं, तहसील सभागार में 172 व भनवापुर ब्लॉक परिसर में 100 घरौनी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया हैं। उन्होंने कहा कि घरौनी के द्वारा ग्रामीणों को उनके आवास का अधिकार पत्र मिल रहा है। इससे गांवों में बने आवास संबंधित विवादों को निपटारे में सहायता मिलेगी। आबादी के मामले में बढ़ रहे विवाद को खत्म करने की यह शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रधानमंत्री स्वामित्व प्रमाण पत्र योजना एक प्रमुख योजना है। एसडीएम ने बताया कि तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के सुरजी, पोखरा कानूनगो, बघाड़ी, सोनारेडीहा, बेवा हुसैन के 172 परिवार को प्रमाण पत्र दिया गया। वही भनवापुर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम पेराडी मुस्तहकम, बिजावर बढ़ई, रमवापुर उर्फ नेबुआ, डेंगहाजोत कस्तूरी, महानुआखास के 100 परिवार को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों कार्यक्रमों में कुछ लोगों को घरौनी का वितरण मौके पर किया गया हैं, शेष लोगों को हल्का लेखपाल गांव में जाकर वितरण करेंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता व नशा मुक्ति का सामूहिक शपथ दिलाया गया। इस दौरान तहसीलदार रविकुमार यादव, नायब तहसीलदार महबूब आलम, बीडीओ अमित सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी, एडीओ पंचायत अमित तिवारी, विनीत सिंह, अवनीश सिंह, हरिशंकर सिंह, पंकज कुमार, अंकित त्रिपाठी, संजय पटेल, संजय वरुण, विवेक कुशवाहा, प्रवेश शुक्ला, आयुष वैश्य, सतेन्द्र मिश्रा, अनिल मिश्रा, अजय पाठक आदि मौजूद रहे।




