गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर पुलिस ने किया साइबर ठगो गिरफ्तार

बलरामपुर। सिविल लाइंस निवासी शिवदत्त द्विवेदी पुत्र कृष्ण बिहारी द्विवेदी द्वारा थाना को0 देहात पर 12 जनवरी को इस बावत सूचना दिया कि 30 दिसंबर 2024 को रात्रि 01 बजकर 36 मिनट पर एक स्वीफ्ट कार न्च्82च्म्4248 के वाहन चालक व अन्य 02 व्यक्तियों द्वारा 3189 रु0 का पेट्रोल भराकर फर्जी पेमेंट का कूटरचित मैसेज भेजकर धोखा दिया गया, इस तहरीरी सूचना के आधार पर थाना को0 देहात पर मु0अ0सं0 14/25 धारा 318(4), 316(2), 338, 336(3) बी0एन0एस0 व 66डी आई0टी0 एक्ट बनाम 03 अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया था । इसी प्रकार की घटना विकास गुप्ता पुत्र शिव कुमार गुप्ता नि0 सुभाषनगर उतरौला बलरामपुर के साथ भी घटित हुई जिसमें एक कार न्च्32च्स्4218 में सवार 04 लोगों में से एक व्यक्ति जैकेट खरीदने आए और उसने 03 तीन जैकेट लिया जिसकी कुल कीमत 2000 रु0 थी जिसका भुगतान क्यू0आर0 कोड के माध्यम से फोन पे ऐप से देने को बोला और 2000 रु0 का फर्जी पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाया परन्तु पैसा नहीं आया, जिसके संबंध में थाना को0 उतरौला पर मु0अ0सं0 05/25 धारा 318(4), 316(2), 338, 336(3) बी0एन0एस0 बनाम 04 अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया था । इसी प्रकार की घटना महेश पासवान पुत्र मोतीलाल पासवान निवासी नई बस्ती थाना ललिया बलरामपुर के साथ भी घटित हुई थी जिसमें 03 अज्ञात व्यक्ति स्विफ्ट कार न्च्82च्म्4248 से दुकान पर आये और ल्यूमिनस बैटरी 14000 रुपये का खरीदकर गाड़ी में रख लिये और उन्होने अपने मोबाइल में फर्जी पेमेंट का मैसेज दिखाया और चले गये परन्तु पैसा नही आया जिसके संबंध में थाना ललिया पर मु0अ0सं0 08/25 धारा 318(4), 316(2), 338, 336(3) बी0एन0एस0 बनाम 03 अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा पकड़े गए अभि0गण से पूछताछ की गयी तो राजन यादव ने बताया कि मैं, प्रियांशु गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव व इरशाद नि0 तुलसीपुर बलरामपुर के साथ मिलकर प्रियांशु गुप्ता व इरशाद के मोबाइल से फेक फोन पे ऐप के माध्यम से दुकान व पेट्रोल पंप से खरीददारी करते हैं और उसी मोबाइल के फेक फोन पे ऐप के माध्यम से भुगतान का फर्जी संदेश दिखाकर हम लोग भाग जाते हैं, जबकि वास्तविकता में भुगतान नही होता है तथा कार के नंबर पर काले रंग वाले टेप को चिपका कर असली नंबर छिपाकर फर्जी नंबर बना देते है, इसी प्रकार से हम लोगो ने उपरोक्त समस्त घटनाओं को कारित किया गया है। अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!