पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में ग्रामीणों में बांटा गया कंबल

सिद्धार्थ नगर। जहॉ कड़के की ठंड में कोई बाहर निकलने को तैयार नहीं है वहीं कुछ समाजसेवियों के अथक प्रयास ने ठंड को भी मात दे रखा है आपको बता दें कि पूरे जिले में इन दोनों आरटीआई एक्टिविस्ट एवं वरिष्ठ समाजसेवी देवेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में लगातार कंबल बेट जा रहे हैं जिसके क्रम में मंगलवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के गरीबों में कंबल का वितरण किया गया वितरण के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी अरुण त्रिपाठी, सत्यम मणि त्रिपाठी ,अरुणेश चौबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे कंबल का वितरण दैनिक बुद्ध का संदेश कार्यालय पर किया गया इस दौरान दैनिक बुद्ध का संदेश के संपादक राजेश शर्मा भी शामिल रहे, देवेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के प्रत्येक गरीबों को उनका हक मिलना चाहिए आज जो भी प्रयास हम सब कर सकते हैं गरीबों के लिए कर रहे हैं हमारा यही सोच है हर गरीब को वह सारी सुविधाएं मिले जिससे उनका जीवन अच्छा हो सके।




