गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
देशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसोनभद्र

सोनभद्र; रजखड़ गांव में फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, पहुँची पुलिस

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में एक व्यक्ति ने शनिवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है। जानकारी के अनुसार सुरजवंश 38 पुत्र स्व नारायण कुशवाहा निवासी रजखड़ ने घर के बड़ेर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। मृतक के पुत्र ने बताया कि मैं अपने घर का गाय बैल चराने गया था और मेरी माँ व बहन खेत मे धान रोपने गई थी।

माँ और बहन दोनों घर आ गए तो देर शाम पिता जी शराब व गांजा पीकर आये और मेरी माँ व बहन दोनों से लड़ाई झगड़ा करने लगे और घर से बाहर निकल दिए और जब मैं आया तो देखा कि माँ बहन बाहर और पिता जी ने घर का बेड़ा लगाकर फांसी के सहारे आत्महत्या कर ली है। वही सूचना पर देर रात्रि मौके पर पहुँची दुद्धी कोतवाली पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। आपको बता दे कि मृतक सुरजवंश के दो पुत्री व एक पुत्र कुल तीन बच्चे है ।जिसमें एक बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है और एक पुत्र व पुत्री छोटे छोटे है जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। मृतक की मौत से स्वजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!