गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडादेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोंडा : प्राची शेखर सोनी ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का मान

दैनिक बुद्ध का संदेश
मनकापुर/गोंडा। थाना छपिया क्षेत्र के हथियागढ़ की प्राची शेखर सोनी ने बिहार लोक सेवा आयोग की 69 वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले व क्षेत्र का नाम रौशन किया है। प्राची शेखर सोनी का चयन उप निर्वाचन अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। प्राची शेखर सोनी ने सामान्य रैंक में 22 वां तथा महिला रैंक में चौथा स्थान प्राप्त किया है। प्राची शेखर सोनी के पिता कृष्ण कुमार सोनी अध्यापक माता सरोज सोनी अध्यापिका हैं। भाई कीर्तिशेखर सोनी चिकित्सक हैं। छोटी बहन प्रज्ञा शेखर सोनी प्रयागराज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। प्राची शेखर सोनी की प्रारंभिक शिक्षा वाणी शिक्षा निकेतन व जूनियर की शिक्षा गर्ग परफेक्ट इंटर कालेज हथियागढ़, हाई स्कूल डीएवी इंटर कालेज आईटीआई मनकापुर, इंटरमीडिएट आरकेसी इंटर कालेज केशवनगर ग्रंट, स्नातक डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, हिंदी विषय से परास्नातक आचार्य नरेंद्र देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बभनान से हुई है। वह चार बार नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी है। प्राची शेखर सोनी की सफलता पर उनकी दादी सेवानिवृत्त अध्यापिका प्रभावती देवी, एसडीओ रमेश सोनी, अखिलेश नारायण त्रिपाठी, मनीष पांडेय, डा गुलाब, दुर्गेश सोनी, अरविंद शर्मा, गौतम प्रसाद कनौजिया, अरविंद शर्मा, मनीष शर्मा सहित क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!