गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

जब गांव में दिखा भेड़िया,तो सहमें लोग,वन विभाग को दी सूचना,, सोनभद्र

 

करमा थाना क्षेत्र के रानीतारा ग्राम पंचायत मे भेड़िये को देखे जाने से ग्रामीणों की नींद हुई हराम,
प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के रानीतारा ग्राम पंचायत के कस्बे में भेड़िये को देखने से रात भर ग्रामीण रहे हलकान। लोगों की रात की नींद हुई हराम।परंतु समाचार लिखे जाने तक क़ाबू में नहीं आये भेड़िये ।
ज्ञातव्य है कि बीते दिन कुछ ग्रामीण खेतों में काम करने के बाद घरों की तरफ आ रहे थे। तभी गुर्राने की आवाज सुनाई दी।ग्रामीण चौकन्ना होते हुए खोज करने लगे।कुछ दूरी पर पुराने घर में चार से पांच के संख्या में भेड़िये दिखाई पड़े।ग्रामीण लाठी डण्डे के साथ भगाने के लिए एकत्रित हो कर गये।तो सब धान के खेतों में छुप गए।वहां से भाग कर रानीतारा तालाब के पास मंदिर के समीप ग्रामीणों ने देखा l बता दें की कल रात को 10 बजे लगभग पीआर बी 112नंबर व बन विभाग के लोग भी मौजूद रहे लेकिन भेड़िये भाग कर धान मे छिप गये l गाँव के संजय सिंह ने बताया की सोमवार सुबह 7:00बजे हम सभी लोगों ने मंदिर के पास देखा है बन विभाग को सुचना दें दिया गया है गाँव मे दहसत का महौल है समय रहते हुए इनको पकड़ लिया जाता है तो गाँव मे होने वाले दुर्घटना से बचा जा सकता है नही तो कभी भी अनहोनी हो सकता है गाँव के सभी लोग जब से देखे है तभी से एक समूह बना कर अपनी रक्षा कर रहे।थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि बन बिभाग को सूचित किया गया है जहाँ भी देखा जायेगा उन सभी को पकड़ लिया जायेगा इस मौके पर संजय सिंह, पूर्व बी डी सी सुरेश सिंह, समरनाथ सिंह, बृजेश यादव,राजेश यादव, धीरज यादव, सतीश सिंह, राम गोबिन्द पटेल, अर्जुन सिंह सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!