सोनभद्र
रूद्र महायज्ञ व रामकथा का आयोजन 15 मार्च से, सोनभद्र

अभिषेकात्मक रूद्र महायज्ञ व राम कथा का आयोजन 15 मार्च से,

जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्राम ओबराडीह में यज्ञ का कार्यक्रम 15 मार्च से शुरू होगा। यज्ञ में आचार्य निरजानंद शास्त्री के तत्वावधान में दिनांक 15 मार्च से होगा । यह यज्ञ अभिषेकात्मक रुद्रमहायज्ञ व संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जो दिनांक 23 मार्च को पूर्णाहुति व भंडारे का साथ पूर्ण होगा। कथा का समय सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा। जिसके लिए कथावाचिका बाल व्यास आराधना चतुर्वेदी का आगमन हो रहा है। यह कार्यक्रम 15 मार्च को कलश यात्रा से प्रारम्भ होगा व नित्य रुद्राभिषेक भी होगा।

