गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : टहलने व शौच को जा रही महिलाओं को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत तीन घायल

दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र शोहरतगढ़़ के ग्राम पंचायत बगहवा अन्तर्गत बगहवा चौराहे से गुजरौलिया वाले मार्ग पर रविवार की शाम करीब 7 बजे के आस-पास एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें गांव के बाहर घूमने/टहलने व शौच के लिए जा बाहर रही महिलाओं को बाइक सवार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मौके पर ही एक महिला की मौत हो गयीं और उसी बाइक की चपेट में चार-पांच अन्य महिलाएं घायल हो गयीं। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस और एम्बुलेंस को दी गयीं। एम्बुलेंस से घायल और मृतक महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ पहुंचाया गया, जहां 35 वर्षीय महिला की मौत हो चुकी थी शेष अन्य महिलाओं का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला मुख्यालय स्थित माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के बगहवा गांव की निवासी शीला पत्नी मुरली (35), अनीता पत्नी गणेश (28), ख़ुशी पुत्री मुरली, आशा पत्नी चन्द्रिका (36) आदि महिलाएं शाम के समय घर से बाहर घूमने टहलने व शौच के लिए गयीं थी कि इसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार तेजी से इन सभी महिलाओं को जोरदार टक्कर मारा कि मौके पर ही 35 वर्षीय शीला पत्नी मुरली की मौत हो गयी। शेष अन्य घायल है, जिनके उपचार हेतु उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ लाया गया है। प्राथमिक उपचार कर रहे डाक्टर अमित कुमार ने बताया कि हास्पिटल आने से पहले ही एक महिला मौत हो चुकी थी, जिसका नाम शीला पत्नी मुरली (35) है व अनीता पत्नी गणेश (28) व ख़ुशी पुत्री मुरली को बेहतर इलाज हेतु जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है।

आशा पत्नी चन्द्रिका 36 का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर बगहवा प्रधान प्रतिनिधि गंगाधर मिश्रा ने बताया कि बगहवा चौराहे से गुजरौलिया वाले मार्ग पर घटना घटी है। घटना की सूचना पर हम लोग घटना स्थल पहुंचे और 112 नंबर की पुलिस को सूचना दिये। मौके पर पता चला की बाइक सवार 3 लोगों ने इन सभी महिलाओं को टक्कर मारी थी। मौके पर खुनुवान चौकी इंचार्ज व पुलिस पहुंची थी, उन लोगों ने बाइक सहित युवकों को अपने कस्टडी में ले लिया है। हम लोग शोहरतगढ़ उपचार के लिए आये है, जिसमें एक महिला की मौत हो गयी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्रा ने भी घटना का जायजा लिया और हर सम्भव मदद दिलाने की बात कहीं। वहीं शोहरतगढ़ सी0एच0सी0 पर पहुंची शोहरतगढ़ पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयीं है। इस दौरान थाना प्रभारी शोहरतगढ़़ अनुज कुमार सिंह, उप निरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!