ककरहवा : खाना खाने के बाद घुमने गये युवक का मिला शव ,कही हत्या तो नही
मोबाइल पर किसका आया था फोन बना रहस्य

दैनिक बुद्ध का सन्देश
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र केदुल्हा गांव से कुछ दूरी पर सरयूनहर में उतराया हुआ एक युवक का शव मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकलवाया और पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात से ही मृतक घर गायब था और सुबह उसकी लाश मिली। लोग डूबने से मौत की बात कह रहे हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।शनिवार सुबह गांव के बगल से बहने वाली सरयू नहर में लोगों ने एक युवक का शव उतराया देखा। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना पाकर पहुंची मोहाना पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक के मुंह से खून निकला हुआ था। शव की पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हाखुर्द गांव निवासी सोमनाथ (22) पुत्र सूर्यबली के रूप में हुई।मृतक के पिता सूर्यबली ने बताया कि रात 9 बजे के करीब खाना खाने के बाद उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया था। उसके बाद वह घर से कहीं चला गया और पूरी रात वापस नहीं लौटा।




