गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत बढ़नी में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान जोरो पर दर्जनो को पकड़ा

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। जिले के तेज तर्रार जिलाधिकारी राजा गणपति आर0 केनिर्देश पर नगर में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकडकर दूरस्थ जगह विस्थापित करने का अभियान आदर्श नगर पंचायत बढ़नी में चलाया जा रहा है। वहीं नगर के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार के देख-रेख में कर्मचारियों की टीम बनाकर कुत्तों को पकडा जा रहा है। ये आवारा किस्म के कुत्ते आये दिन बच्चों, मनुष्यों और जानवरों को काटकर घायल कर रहे थे। अभियान केतहत आधा दर्जन से अधिक कुत्तों को पकडा जा चुका है। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा जारी पत्र में समस्त उपजिलाधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी को और अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। आश्चर्यजनक बात ये है कि इन कुत्तों को पकडने के लिए कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं है और न ही मौके पर पशु चिकित्सक मौजूद रहें। इस दौरान कर्मचारी जान जोखिम में डालकर आवारा कुत्तों को पकडने का कार्य कर रहे हैं। उक्त अभियान में सफाई नायक हरीश कुमार, महावीर, सेवालाल, दुर्गा प्रसाद, राजू, पट्टु, रमेश आदि कर्मचारी लगे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!