गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़

बरसात के दिनों में मच्छरों का बढ़ा प्रकोप; स्वास्थ्य विभाग नहीं दे रहा ध्यान

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

  • दैनिक बुद्ध का सन्देश

नवाबगंज/बहराइच। मौसम बदलने के साथ ही मच्‍छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लगातार मलेरिया के डेंगू के मरीज मिल रहे हैं बावजूद इसके स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से अभी तक मच्‍छरों को मारने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है।मच्‍छरों ने लोगों की नींद हराम कर रखी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक मच्‍छरों को मारने के लिए कोई इंतजाम शुरू नहीं किया। शहर से लेकर गांव तक परेशान लोग अपने खर्च से ही मच्‍छरों को मारकर चैन की नींद सोने की कोशिश कर रहे है ; मच्‍छरों से डेंगू व मलेरिया के बीमारी फैल रही है |हर साल मौसम बदलते ही मच्‍छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है। इन्हीं मच्‍छरों की वजह से जानलेवा डेंगू और मलेरिया तक फैल जाते हैं। हर साल कई लोग इसके शिकार भी हो जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचारी रोग समाप्त करने के लिए अभियान चलाया जाता है। इसमें लोगों को जागरूक भी किया जाता है लेकिन यह अभियान सिर्फ फाइलों तक सिमट कर रह जाता है। इस बार भी शायद यही हो रहा है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!