गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : संविधान बचाओ आरक्षण संकल्प यात्रा में डुमरियागंज पहुंचे चंद्रशेखर आजाद

संकल्प यात्रा में जुटी हजारों की भीड़

दैनिक बुद्ध का सन्देश
डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद का डुमरियागंज में गर्म जोशी से स्वागत किया गया। अपने संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ संकल्प यात्रा के दौरान उन्होंने डुमरियागंज पहुंचकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा का संदेश देते हुए कहा कि यह यात्रा संविधान बचाने के लिए शुरू किया गया है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में दलित ओबीसी व अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाला दिन आजाद समाज पार्टी का होगा। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बिना दलितों के कोई भी सरकार नहीं बन सकती है। यूपी में अपराधी और अपराध बढ़े हैं। लोग डर व खौफ के साए में जी रहे हैं। उनके साथ पार्टी के लोग खड़े हैं वह काम पर विश्वास रखते हैं। अन्याय व अपमान को किसी कीमत पर सहा नहीं जाएगा। आने वाला लोकसभा चुनाव भी पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। प्रत्येक जिले में एक मजबूत इकाई खड़ी है जो पार्टी के हित में कम कर रही है। अंत में उन्होंने कहा कि अब अगर चुके तो हम काफी पीछे हो जाएंगे। हमें आगे बढ़कर कार्य करना होगा। संकल्प यात्रा के दौरान चौधरी अमर सिंह, राजेंद्र भारती, विजय गौतम, राम धुलाई, शिवकुमार, फ़ुजैल मलिक, जुनैद अहमद, अभय, अब्दुल आस कमर, मोहम्मद इस्लाम आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button