गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

शांतिपूर्वक संपन्न हुआ जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ फखरपुर का चुनाव

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

  • बहराइच |विकास क्षेत्र फखरपुर में पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ शाखा फखरपुर का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद हेतु तीन नामांकन दाखिल किए गए ;जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार उपाध्याय व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर बिलाल अंसारी वलीउर्रहमान व उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र प्रताप को निर्वाचित किया गया अन्य पदों में मंत्री पद पर सुभाष चंद्र वर्मा ,कोषाध्यक्ष बाबूलाल मौर्य ,महिला उपाध्यक्ष नीरा वर्मा ,संयुक्त मंत्री अखिलेश मौर्या ,महिला संयुक्त मंत्री दरख़्शां निर्वाचित किए गए | संरक्षक हेतु निजामुद्दीन अंसारी वसी जमाल अजहर सिद्दीकी को मनोनीत किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में भूपेंद्र श्रीवास्तव व चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह यादव ,शिव , राधेश्याम कनौजिया उपस्थित रहे | वरिष्ठ अध्यापकों में वर्तमान अध्यक्ष जूनियर संघ जनक राज सिंह वर्तमान अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ निरंकार सिंह व राजमणि त्रिपाठी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को आशीर्वाद दिया ; जिला संयुक्त मंत्री यादवेंद्र यादव सहित सैकड़ो अध्यापक उपस्थित रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!