गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

बागवानी के क्षेत्र में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के द्वारा कृष्णपाल सिंह उर्फ महिपाल सिंह किए गए पुरस्कृत

दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर | विकास नगर पावर हाउस पयागपुर कॉलोनी निवासी कृष्ण पाल सिंह उर्फ महिपाल सिंह को आज लखनऊ के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा बागवानी के क्षेत्र में अनेक प्रकार के अमरुद तथा अन्य फलों के उत्पादन में पुरस्कृत किया गया | पुरस्कार प्राप्त कर कृष्णपाल सिंह ने कहा कि मैंने अपने जीवन में हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया है और लगभग अपने सभी खेतों तथा मैदानों में वृक्षारोपण कर इतिहास रचूंगा l मुख्यमंत्री से पुरस्कृत होने पर बहुत आभार धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि मेरा मनोबल बढ़ा है l मुख्यमंत्री के हाथों से पुरस्कृत होने पर क्षेत्र के बभनियावा निवासी शिक्षक राजेश कुमार मिश्र ,प्राचार्य गिरजा शंकर पांडेय ,श्री प्रकाश पटेल ,आनंद बिहारी शुक्ला ,अरुण कुमार सिंह प्रवक्ता खजुरी आदि लोगों ने बधाई तथा शुभकामनाएं दी lजैसा की विदित है कि बागवानी के क्षेत्र में जनपद तथा मंडल स्तर पर भी पुरस्कृत हुए हैं l

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!