गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

गांव में पड़े सरकारी हैंड पंप खराब ; कैसे बुझे लोगों की प्यास

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | बहराइच के बलहा ब्लॉक के अधिकांश गांव में सरकारी हैंड पंप खराब की स्थिति में पड़े हुए हैं लेकिन खराब पड़े सरकारी हैंड पंप का कोई पुरसाहाल नहीं | इस भीषण भरी गर्मी में लोग अपनी प्यास सरकारी हैंडपंप से कैसे बुझाए कि जब यह खुद पानी नहीं दे रहे हैं | सरकारी हैंड पंप खराब जिससे सूख रहा लोगों का गला फिर जिम्मेदार बने अनजान | इसी के तहत मिली जानकारी अनुसार बलहा के गायघाट के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा के पास इंडिया मार्क का हैंडपंप खराब पड़ा हुआ मिला जबकि इस होम्योपैथी चिकित्सालय में प्रतिदिन मरीज अपना इलाज करने आते हैं तो इस खराब पड़े हैंडपंप से भीषण गर्मी में अपना प्यास कैसे बुझ पाएंगे यह तो समय बताएगा | ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान भी खुद ध्यान नहीं दे रहे हैं | सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बलहा के गायघाट करीब 6 महीने से हैंडपंप खराब पड़ा था लेकिन अभी तक हैंडपंप नहीं बन पाया है जिससे आसपास रहने वाले लोगों को पानी पीने की परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है ऐसे में अब यह देखना है कि खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत हो पायेगी या इसे ऐसे ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा |

Related Articles

Back to top button