गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
अपराध

जान से मारने की नियत से अपराध को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त किए गए गिरफ्तार ; विशेश्वरगंज थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

विशेश्वरगंज | जान से मारने की नियत से अपराध करने वाले दो अपराधियों को समय रहते विशेश्वरगंज पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया और इनके खिलाफ धारा 352 /333 /109 बी एन एस के तहत प्राथमिकी विशेश्वरगंज थाने में दर्ज की गई | तत्पश्चात प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज अभियुक्तगण चिरंजीव पुत्र मनोज कुमार निवासी अग्घरवा दा० चन्दईपुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच , सौरभ कुमार पुत्र स्व० शेष कुमार उर्फ बहलोली, निवासीगण अग्घरवा दा० चन्दईपुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच को थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज बस स्टाप तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 गुलाब सिंह ,का0 जितेन्द्र प्रजापति ,का0 सचिन गुप्ता शामिल रहे |

Related Articles

Back to top button