गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
अपराधबहराइच

शौचालय का दरवाजा तोड़कर जीने के सहारे घर में घुसकर लाखों का माल किया पार

दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर / बहराइच | पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम फरदा सुमेरपुर निवासी एक ग्रामीण के घर में रविवार की रात शौचालय का दरवाजा तोड़कर कर जीने के सहारे चोर घर में घुस आए तथा सोने और चांदी के जेवरात समेत तीन लाख से अधिक की संपत्ति चोरी की। सुबह होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर के माध्यम से सूचना दिया। पुलिस ने जांच की कार्यवाही शुरू कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदा सुमेरपुर के मजरा धौकलपुरवा निवासी शिवनारायन सिंह पुत्र गुलाब सिंह सोमवार रात को मुख्य दरवाजे पर सो रहे थे। बहू और बेटा छत पर सो रहे थे। रात में अज्ञात चोरों ने प्रसाधन का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद सभी जीने के सहारे कमरे में घुस आए । चोर सोने चांदी के जेवरात लूट ले गए। सुबह दरवाजा टूटा होने और कमरे में सामान बिखरा होने पर चोरी की जानकारी घर वालों को हुई। जिस पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। चोरी की घटना से आहत होकर शिव नारायन सिंह ने थाने में तहरीर दिया है । पूछने पर चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!